विषपान से युवक की मौत

मुंगेर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के आशा टोला निवासी मनोज पासवान के 28 वर्षीय पुत्र रविश कुमार ने गुरुवार को विषपान कर लिया. युवक को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. रविश की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के […]

मुंगेर : बरियारपुर थाना क्षेत्र के आशा टोला निवासी मनोज पासवान के 28 वर्षीय पुत्र रविश कुमार ने गुरुवार को विषपान कर लिया. युवक को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
रविश की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के पिता मनोज पासवान ने बताया कि वे घर से बाहर थे. अचानक उन्हें सूचना मिली की उनका पुत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में भरती है. जब वह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रविश को मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां से रविश को सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. रविश की दादी फेकनी देवी ने बताया कि रविश अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे गया था. ऐसा लगता है कि रविश के दोस्त ने ही शराब में जहर मिला कर पिला दिया.
उन्होंने कहा कि रविश के साथ घर में किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ था और न ही आस-पड़ोस के लोगों से भी किसी तरह की झंझट नहीं था. इधर रविश की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >