नहीं हुई मांगों पर सुनवाई, तो होगा उग्र आंदोलन

मुंगेर. गृहरक्षकों का अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश चौथे दिन भी जारी रहा. गुरुवार को गृहरक्षकों की एक विशेष बैठक पोलो मैदान हुई. इसकी अध्यक्षता बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ शाखा मुंगेर जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने की. इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि जब तक पांच सूत्री मांगे पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन […]

मुंगेर. गृहरक्षकों का अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश चौथे दिन भी जारी रहा. गुरुवार को गृहरक्षकों की एक विशेष बैठक पोलो मैदान हुई. इसकी अध्यक्षता बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ शाखा मुंगेर जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने की. इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि जब तक पांच सूत्री मांगे पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. बैठक में कहा गया कि पिछले कई वर्षों से पांच सूत्री मांगों को लेकर गृहरक्षकों का आंदोलन जारी है. सरकार और संघ के बीच कई बार समझौता हुआ. लेकिन मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई. जिसके कारण गृहरक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है. सरकार के गलत मंशा एवं सरकार पर दबाव बनाने के लिए संघ ने 8 दिसंबर से सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया. जिसके आलोक में मुंगेर के सभी गृहरक्षक कार्यरत विभाग से वापस बुला लिये गये और सामूहिक अवकाश पर चले गये. 12 दिसंबर की मध्य रात्रि सामूहिक अवकाश कार्यक्रम समाप्त हो जायेगा. सभी गृहरक्षक अपने शस्त्र को जमा कर आगामी 15 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित महारैली में भाग लेने के लिए पटना जायेंगे. मौके पर सुनील कुमार, सरोज कुमार यादव, भोला प्रसाद यादव, रंजीत कुमार सहित दर्जनों गृहरक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >