फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : बैठक प्रतिनिधि, जमालपुर विरोध के बीच गुरुवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जमालपुर के कार्यालय में वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न हुआ. आगामी 20 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्रों के सामाजिक अंकेक्षण के लिए वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था. जिसका नगर परिषद क्षेत्र के दर्जनों वार्ड पार्षदों ने बहिष्कार किया. कार्यशाला सह प्रशिक्षण की अध्यक्षता सीडीपीओ पद्मजा जयश्री ने की. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का वर्ष में दो बार 20 जून तथा 20 दिसंबर को सामाजिक अंकेक्षण किया जाना है. इसमें स्थानीय जन प्रतिनिधियों की भी बड़ी भूमिका सुनिश्चित की गयी है. केंद्र संचालन नियमित, ससमय तथा मानव माप दंड के अनुरुप हो. इसके लिए सेविका सहायिका व परियोजना के अतिरिक्त आम लोगों की भी जवाबदेही बनती है. टीएचआर में समस्या है. जो बाहर रहती वे भी टीएचआर की मांग करती है. उन्होंने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण में 50 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य मानी गयी है. इस बीच पाटम पश्चिमी के वार्ड कपिलदेव शर्मा ने कहा कि मीनू के अनुसार केंद्र में बच्चों को पोषाहार नहीं मिलता. पाटम के रघुनाथ सिंह टोला के केंद्र संख्या 21 अपने निर्धारित स्थान से 2 किला मीटर दूर चलता है. नप के वार्ड 32 के पार्षद ने पोषक क्षेत्र के लाभार्थी की सूची वार्ड पार्षद को उपलब्ध कराने की मांग की. अन्य वार्डों के सदस्यों ने भी अपनी राय व्यक्त की. मौके पर वार्ड पार्षद सावित्री देवी, दुल्ली देवी, शैलेंद्र कुमार, मनोज पासवान, सहित अन्य मौजूद थे.
विरोध के बीच एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : बैठक प्रतिनिधि, जमालपुर विरोध के बीच गुरुवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जमालपुर के कार्यालय में वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न हुआ. आगामी 20 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्रों के सामाजिक अंकेक्षण के लिए वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था. जिसका नगर परिषद […]
