प्रतिनिधि, मुंगेर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को सदी के महान अभिनेता दिलीप कुमार का जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता शिव कुमार रुंगटा ने की. वक्ताओं ने दिलीप कुमार के अभिनय को याद किया. शिव कुमार रुंगटा ने कहा कि जिस प्रकार गायन के क्षेत्र में मो. रफी, मुकेश व किशोर की शीर्ष तिकड़ी याद की जाती है उसी प्रकार अभिनय जगत में राजकपूर, दिलीप व देवानंद की जोड़ी प्रसिद्ध रही है. फिल्म प्रेमियों के हृदय पर अमिट छाप छोड़ने वाले ट्रेजडी किंग ने भारतीय सिनेमा जगत को रौशन किया. विमल कुमार मिश्रा ने दिलीप कुमार के अभिनय को अतुलनीय बताया. रंगकर्मी मधुसूदन आत्मीय ने कहा कि दिलीप कुमार ने अपने अभिनय के माध्यम से भारतीय सिनेमा जगत को ऊंचाइयों तक पहुंचाया. इस मौके पर चर्चित गायक निर्मल सक्सेना ने अपनी गायन के माध्यम से याद किया. मौके पर अलख निरंजन कुशवाहा, अजय किशोर सिन्हा ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना की.
जन्मदिन पर याद किये गये अभिनेता दिलीप कुमार
प्रतिनिधि, मुंगेर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को सदी के महान अभिनेता दिलीप कुमार का जन्मदिन मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता शिव कुमार रुंगटा ने की. वक्ताओं ने दिलीप कुमार के अभिनय को याद किया. शिव कुमार रुंगटा ने कहा कि जिस प्रकार गायन के क्षेत्र में मो. […]
