मुंगेर में थाने से हथकड़ी सहित दो अपराधी फरार

प्रतिनिधि , मुंगेर कोतवाली थाना के पुरबसराय ओपी से बुधवार को पुलिस अभिरक्षा से दो अपराधी हथकड़ी सहित फरार हो गये. दोनों अपराधियों को पुलिस ने 15 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ओपी में तैनात मुंशी मो. सुफियान आलम को निलंबित कर दिया. […]

प्रतिनिधि , मुंगेर कोतवाली थाना के पुरबसराय ओपी से बुधवार को पुलिस अभिरक्षा से दो अपराधी हथकड़ी सहित फरार हो गये. दोनों अपराधियों को पुलिस ने 15 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ओपी में तैनात मुंशी मो. सुफियान आलम को निलंबित कर दिया. प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की चुरंबा -पुरबसराय मार्ग से दो हथियार तस्कर हथियार लेकर डिलीवरी के लिए जा रहा है. सूचना पर मुफस्सिल इंस्पेक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष अभिनव दूबे, पूरबसराय ओपी प्रभारी कुमार सन्नी, सफियाबाद प्रभारी विश्वबंधु, झोआबहियार के नीरज कुमार ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए चक्षुदान चुरंबा के समीप दो तस्कर को गिरफ्तार किया. जिसके पास से 15 जिंदा थ्री फिपटिन का कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तारी अपराधी मूल रुप बरियारपुर थाना क्षेत्र के घोरघट निवासी मो. शाहेब उर्फ मो. शाहबउद्दीन एवं मो. मेहताब है. मो. शाहेब पिछले कई वर्षों से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव में अपने बहन-बहनोई के घर रहता है. पुलिस दोनों अपराधियों को पुरबसराय ओपी पर लाया और हथकड़ी लगा कर रस्सा से बांध दिया. हाजत नहीं रहने के कारण सिरिस्ता में ही कैदियों को रखा जाता है. जहां दोनों अपराधियों को रखा गया. पुलिस अधिकारी एवं जवान ओपी में बाहर धूप सेंक रहे थे. उसी दौरान दोनों अपराधी रस्सा को काट दिया और थाना के पिछले भाग से भाग निकला. घटना को गंभीरता से लेते पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने थाने में तैनात मुंशी मो. सुफियान आलम को निलंबित कर दिया. साथ ही जांच भी प्रारंभ कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >