स्नातक सेमेस्टर-3 परीक्षा के पांचवे दिन 160 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर विश्वविद्यालय ने 25 मार्च से अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 24 केंद्रों पर आरंभ की है.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने 25 मार्च से अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 24 केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके पांचवे दिन की शनिवार को दो पालियों में परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 10,586 परीक्षार्थियों में 10,426 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 160 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं पांचवे दिन की परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि चौथे दिन स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. जिसमें प्रथम पाली में एमआइसी विषयों के ग्रुप ए में शामिल बॉअनी, कैमेस्ट्री, भूगोल, एचआरएम, होम साइंस, गणित, संगीत, भौतिकी, साइकोलॉजी, जुलॉजी के पेपर-3 की परीक्षा हुई. इसमें कुल 4,155 परीक्षार्थियों में 4,075 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में एमआईसी विषयों के ग्रुप बी में शामिल एआईएच, अंग्रेजी, हिंदी, फिलॉस्फी, गांधी विचार के पेपर-3 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 6,431 परीक्षार्थियों में 6,351 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब 2 अप्रैल बुधवार को छठे दिन की परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली में एमआईसी विषयों के ग्रुप सी में शामिल इतिहास, आईआरपीएम, पाली, सोसोलॉजी, उर्दू के पेपर-3 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में एमआइसी विषयों के ग्रुप डी में शामिल इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत के पेपर-3 की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >