पीजी सेमेस्टर-3 में अबतक कुल 1,541 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

9 एवं 10 जनवरी को 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जा रहा है

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 के लिये 6 जनवरी से परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें सत्र 2024-26 के नियमित विद्यार्थियों सहित सत्र 2023-25 व सत्र 2022-24 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. हलांकि उक्त सत्र के लिये बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय गुरूवार को समाप्त हो गया है. वही अब शुक्रवार और शनिवार को विद्यार्थी 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 1,541 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 6 से 8 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि गुरूवार को समाप्त हो गयी. जबकि 9 एवं 10 जनवरी को 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जा रहा है. इसमें विद्यार्थी को अब 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 600 रूपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क देना होगा. जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 1,541 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 1,268, विज्ञान संकाय में 209 तथा वाणिज्य संकाय में 64 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

स्नातक सेमेस्टर-1 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये दोबारा परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 6 जनवरी से आरंभ की गयी है. जिसमें उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी को 9 जनवरी तक 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगा. वही परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में पूर्व से मिलाकर अबतक कुल 35,322 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जिसमें कला संकाय में 29,952 विज्ञान संकाय में 5,026 तथा वाणिज्य संकाय में अबतक कुल 344 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >