79 कांडों में जब्त की गयी 9.19 लाख की देसी-विदेशी शराब को किया नष्ट

मुंगेर : जिला पदाधिकारी राजेश मीणा के निर्देश पर शनिवार को पुलिस लाइन में मुंगेर पुलिस एवं रेल पुलिस जमालपुर के 79 कांडों में जप्त 1977.265 लीटर देशी-विदेशी एवं महुआ शराब को नष्ट किया गया. जबकि 619 किलो महुआ फूल विनष्ट किया गया. नष्ट किये गये शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 9 लाख 19 हजार […]

मुंगेर : जिला पदाधिकारी राजेश मीणा के निर्देश पर शनिवार को पुलिस लाइन में मुंगेर पुलिस एवं रेल पुलिस जमालपुर के 79 कांडों में जप्त 1977.265 लीटर देशी-विदेशी एवं महुआ शराब को नष्ट किया गया. जबकि 619 किलो महुआ फूल विनष्ट किया गया. नष्ट किये गये शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 9 लाख 19 हजार 847 रुपया है.

डीएसपी मुख्यालय मो. शिब्ली नोमानी की उपस्थिति में शराब विनिष्टिकरण का कार्य शुरू किया गया. जेसीबी मशीन से गड‍्ढा खोद कर शराब को उसमें उड़ेला गया और बोतलों को नष्ट किया गया.
उन्होंने बताया कि विदेशी शराब 666.565 लीटर, महुआ चुलाई शराब 627.50 लीटर, देशी शराब 117.6 लीटर एवं मसालेदार देशी शराब 565.60 लीटर जप्त किया गया था. मुंगेर पुलिस के विभिन्न थानों में दर्ज 59 कांडों में बरामद शराब को नष्ट किया गया. इसमें विदेशी शराब 507.475 लीटर, चुलाई शराब 594.50 लीटर, देशी शराब 19.2 लीटर, मसालेदार शराब 350 लीटर नष्ट किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >