विभिन्न विद्युत फीडरों में रहेगा शट डाउन

मुंगेर : शहर के लाल दरवाजा विद्युत सब स्टेशन में मंगलवार को शट डाउन लिया जायेगा. जिसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहेगी. इस दौरान उपभोक्ता अपने जरूरी कामकाज को ससमय निलटा लें. खासकर पानी की विशेष व्यवस्था कर लें ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो. इसके साथ […]

मुंगेर : शहर के लाल दरवाजा विद्युत सब स्टेशन में मंगलवार को शट डाउन लिया जायेगा. जिसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहेगी. इस दौरान उपभोक्ता अपने जरूरी कामकाज को ससमय निलटा लें. खासकर पानी की विशेष व्यवस्था कर लें ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो.

इसके साथ ही बरियारपुर विद्युत सब स्टेशन में मंगलवार एवं बुधवार को शट डाउल लिया जायेगा. इस दौरान 33 केवी लाइन में कार्य किया जायेगा. वहीं जमालपुर के डकरा नाला सब ग्रिड से बाहाचौकी तक 6 जुलाई तक प्रात: 6 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक शट डाउन रहेगा. जबकि मुंगेर के नंदलालपुर ग्रिड से जुड़े क्षेत्रों में भी मंगलवार व बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शट डाउन लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >