पानी को ले मकवा गांव में ग्रामीण आमने-सामने

असरगंज : प्रखंड क्षेत्र के मकवा पंचायत भवन में पेयजलापूर्ति को लेकर सोमवार को बैठक बुलायी गयी. अध्यक्षता बीडीओ प्रशांत कुमार ने किया. ग्रामीणों ने जल मीनार से पेयजल को चालू करने को लेकर अपनी बात रखी. ग्रामीणों में एक पक्ष से पूर्व उप मुखिया उमेश पंजियारा ने बताया कि भीषण जल संकट उत्पन्न हो […]

असरगंज : प्रखंड क्षेत्र के मकवा पंचायत भवन में पेयजलापूर्ति को लेकर सोमवार को बैठक बुलायी गयी. अध्यक्षता बीडीओ प्रशांत कुमार ने किया. ग्रामीणों ने जल मीनार से पेयजल को चालू करने को लेकर अपनी बात रखी.

ग्रामीणों में एक पक्ष से पूर्व उप मुखिया उमेश पंजियारा ने बताया कि भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है. फिर भी नवनिर्मित जल मीनार से पानी चालू नहीं किया जा रहा है. इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. वहीं दूसरे पक्ष के सुभाष यादव एवं चंदन यादव सहित अन्य ने कहा कि संपन्न लोगों को नल-जल कनेक्शन दिया गया है.
जबकि गरीब व कमजोर को कनेक्शन नहीं दिया गया है. जब तक सभी को कनेक्शन नहीं मिलता है तब तक पानी नहीं चालू किया जाय. बीडीओ ने बताया कि मकवा गांव के दोनों पक्षों का लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. विदित हो कि मकवा गांव में नीर निर्मल परियोजना के तहत वर्ल्ड बैंक संपोषित जल मीनार 3 माह पूर्व बनकर तैयार हो चुका है. लेकिन उससे अभी तक विभाग द्वारा पानी चालू नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >