बैंक कर्मी बन कर किया फोन, एटीएम नंबर पूछा और निकाल लिये 50 हजार

मुंगेर : मैं एसबीआई बैंक से दीपक कुमार बोल रहा हूं. आपके खाते में प्राब्लम है और आपका खाता और एटीएम दोनों बंद कर दिया जायेगा. अगर इस परेशानी से बचना है तो आप अपना एटीएम नंबर बताये और जो ओटीपी नंबर आयेगा उसे बतायें. फिर क्या था जैसे ही एटीएम और ओटीपी नंबर बताया […]

मुंगेर : मैं एसबीआई बैंक से दीपक कुमार बोल रहा हूं. आपके खाते में प्राब्लम है और आपका खाता और एटीएम दोनों बंद कर दिया जायेगा. अगर इस परेशानी से बचना है तो आप अपना एटीएम नंबर बताये और जो ओटीपी नंबर आयेगा उसे बतायें. फिर क्या था जैसे ही एटीएम और ओटीपी नंबर बताया वैसे ही शहर के शादीपुर निवासी मुकेश कुमार सिंह के खाते से 50 हजार रुपया निकल गया.

पीड़ित ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही. शादीपुर निवासी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि सोमवार को उसके मोबाइल पर 7074178581 नंबर से फोन आया.
उसने अपना नाम दीपक कुमार बताते हुए कहा कि एसबीआई बैंक से बोल रहा हूं. तुम अपना एटीएम नंबर और ओटीपी नंबर बताओ. मैंने दोनों नंबर बता दिया. जिसके बाद मेरे खाते से 50 हजार रुपये की निकासी हो गयी. आवेदन देने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी. लेकिन साइबर क्राइम उद‍्भेदन में अक्सर यह देखा जाता है कि पुलिस का रवैया उदासीन रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >