मुंगेर में शराब का जश्न मनाते एइ सहित पांच हुए गिरफ्तार

मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने शुक्रवार की रात शहर के सर्वाधिक सुरक्षित फोर्ट एरिया स्थित अपने सरकारी आवास में ठेकेदारों के साथ शराब का जश्न मनाते हुए भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में मुंगेर के बड़े ठेकेदार नवलेश कुमार, अमित कुमार, अशोक कुमार एवं […]

मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने शुक्रवार की रात शहर के सर्वाधिक सुरक्षित फोर्ट एरिया स्थित अपने सरकारी आवास में ठेकेदारों के साथ शराब का जश्न मनाते हुए भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में मुंगेर के बड़े ठेकेदार नवलेश कुमार, अमित कुमार, अशोक कुमार एवं मनोज कुमार शामिल हैं.

इन्हें शनिवार को उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया. कोतवाली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सहायक अभियंता के सरकारी आवास में अवैध रूप से शराब का सेवन किया जा रहा है. कोतवाली के थानाध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने आवास पर छापेमारी की तो वहां सहायक अभियंता सहित कुल पांच लोग बैठ कर खा-पी रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >