मुंगेर : एके-47 मामले में पुलिस ने मारा छापा, नहीं मिला आरोपित फैसल

मुंगेर : पुलिस ने गुरुवार को दिलावरपुर निवासी मो. लाल खां के घर छापेमारी की. हालांकि आरोपित उसका पुत्र मो. फैसल खां जहां घर से फरार था, वहीं उसके घर से कोई भी आपत्तिजनक समान बरामद नहीं हुआ. उस पर कुख्यात हथियार तस्कर मो. मंजी एवं सरफराज आलम का कारतूस बेचने का आरोप है. इसकी […]

मुंगेर : पुलिस ने गुरुवार को दिलावरपुर निवासी मो. लाल खां के घर छापेमारी की. हालांकि आरोपित उसका पुत्र मो. फैसल खां जहां घर से फरार था, वहीं उसके घर से कोई भी आपत्तिजनक समान बरामद नहीं हुआ. उस पर कुख्यात हथियार तस्कर मो. मंजी एवं सरफराज आलम का कारतूस बेचने का आरोप है.

इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने की. एसपी बाबू राम ने कारतूस मामले में फैसल का नाम आते ही उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया. गुरुवार को पुलिस ने मो. फैसल के घर में एक घंटे से अधिक देर तक छापेमारी की. लेकिन कोई उपलब्धि पुलिस को हाथ नहीं लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >