मुंगेर में एनआईए ने नक्सली उमेश को दबोचा

मुंगेर : एनआईए की टीम ने गुरुवार को जमालपुर से भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर अभिमन्यु यादव उर्फ उमेश यादव को गिरफ्तार किया. उसे जमालपुर थाना क्षेत्र की बड़ी दौलतपुर पशुपालन गली से गिरफ्तार किया गया. एनआईए की टीम उसे अपने साथ ले गयी. दिल्ली से आयी एनआईए की टीम गुरुवार को एसटीएफ एवं जमालपुर […]

मुंगेर : एनआईए की टीम ने गुरुवार को जमालपुर से भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर अभिमन्यु यादव उर्फ उमेश यादव को गिरफ्तार किया. उसे जमालपुर थाना क्षेत्र की बड़ी दौलतपुर पशुपालन गली से गिरफ्तार किया गया. एनआईए की टीम उसे अपने साथ ले गयी. दिल्ली से आयी एनआईए की टीम गुरुवार को एसटीएफ एवं जमालपुर थाने की पुलिस के सहयोग से उसकी गिरफ्तारी की.
वह उत्तर बिहार और उत्तरप्रदेश के प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन की स्पेशल एरिया कमेटी का सचिव था. अपने संगठन में अभिमन्यु जी के नाम से कार्य कर रहा था. इससे पूर्व वर्ष 2011 में कुल छह हार्डकोर माओवादी नेताओं के साथ उसे पकड़ा गया था.
इनमें दो करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता आंध्रप्रदेश के वाराणसी सुब्रमण्यम, बंगाल के झंटू दा उर्फ पूर्णेंदु मुखर्जी तथा गया जिले के विजय आर्या उर्फ यशपाल भी शामिल थे.
बाद में वह 2014 में जेल से बाहर निकला था तथा नॉर्थ बिहार के खगड़िया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, छपरा का विशेष एरिया सचिव बनाया गया था. वैसे गत वर्ष भी एसटीएफ की टीम ने जमालपुर से उसे गिरफ्तार किया था. जमालपुर में अपने छद्म नाम मनोज बनकर अपनी पत्नी उमा देवी के साथ रह रहा था.
जानकार बताते हैं कि उसने 26 मार्च, 2016 की रात तुर्की रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन दोहरीकरण करनेवाली निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर हमला कर 14 वाहन को जला डाला था, जबकि मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में मड़वा पाकड़ गांव स्थित सुंदरम ईंट भट्ठे की चिमनी को विस्फोट कर उड़ा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >