सिकंदरा : थाना क्षेत्र के गुनहर गांव से मंगलवार की शाम पुलिस ने अपनी बहू की हत्या के मामले में फरार चल रही संगीता देवी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अप्रैल माह में गुनहर गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक महिला के मायके वालों ने दहेज के लिये प्रताड़ित करने व महिला की हत्या मामले में संगीता देवी समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के बाद सभी नामजद अभियुक्त फरार हो गए थे जिसमें से संगीता देवी को मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर गुनहर से गिरफ्तार किया गया.
हत्यारोपित महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सिकंदरा : थाना क्षेत्र के गुनहर गांव से मंगलवार की शाम पुलिस ने अपनी बहू की हत्या के मामले में फरार चल रही संगीता देवी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अप्रैल माह में गुनहर गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी थी. […]
