वार्ड सचिव चुनाव में गड़बड़ी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन व घेराव

अनुमंडल कार्यालय का घेराव कर ग्रामीणों ने जताया रोष, चुनाव रद्द करने की मांग हवेली खड़गपुर : वार्ड सचिव के चुनाव में दो पक्षों में हुई जोरदार झड़प एवं हो हंगामे के बाद गुरुवार को टेटियाबंबर प्रखंड के भूना पंचायत के मोहनपुर गांव के वार्ड संख्या 7 के मुकेश कुमार साह के नेतृत्व में सौ […]

अनुमंडल कार्यालय का घेराव कर ग्रामीणों ने जताया रोष, चुनाव रद्द करने की मांग

हवेली खड़गपुर : वार्ड सचिव के चुनाव में दो पक्षों में हुई जोरदार झड़प एवं हो हंगामे के बाद गुरुवार को टेटियाबंबर प्रखंड के भूना पंचायत के मोहनपुर गांव के वार्ड संख्या 7 के मुकेश कुमार साह के नेतृत्व में सौ से अधिक महिला एवं पुरुष ग्रामीण अनुमंडल कार्यालय व एसडीओ का घेराव किया. ग्रामीणों का आरोप है कि 23 मई को पंचायत सेवक एवं बीइओ द्वारा अवैध तरीके से वार्ड सचिव का गठन किया गया. जिसे रद्द कर पुनः पारदर्शिता के साथ चुनाव करवाया जाये. हालांकि घेराव करने आये ग्रामीण अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार में प्रवेश करना चाह रहे थे. लेकिन वहां स्थित एसएसबी कैंप के जवानों ने कार्यालय में हुजूम के साथ घुसने पर ग्रामीणों को पाबंदी लगा दिया.
जिसके बाद ग्रामीण अनुमंडल कार्यालय के समक्ष सड़क पर जम कर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. ग्रामीण मुकेश कुमार साह, गणेश साह, सोनेलाल बिंद, ललन पासवान, देवन मांझी, सोनेलाल मांझी, रानी देवी, निभा देवी, मुन्नी देवी सहित अन्य ने बताया कि मोहनपुर गांव के वार्ड संख्या 7 में वार्ड सचिव के चुनाव में घोर अनियमितता बरती गयी है. मनमाना तरीके से वार्ड सचिव का गठन किया गया है. वोट की गिनती में भी गड़बड़ी किया गया. जिसे रद्द कर पुनः वरीय अधिकारियों के समक्ष पारदर्शिता के साथ वार्ड सचिव का गठन किया जाये.
अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे. जबकि वार्ड सचिव के गठन में मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात बीइओ शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि बुधवार को सचिव के गठन के लिए आयोजित प्रथम बैठक में हंगामा बढ़ता देख प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था. पुनः कुछ घंटे बाद पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को बुलवाया गया. जिसके बाद पारदर्शिता के साथ वार्ड सचिव का गठन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >