अवैध शराब, जुआ व लॉटरी से मुक्ति दिला दीजिए एसपी साहब

मुंगेर : अपराध और अपराधियों का गढ़ रहा है मुंगेर. यहां बीच सड़क पर सरेआम दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है तो रंगदारी को लेकर व्यवसायियों पर कहीं गोली तो कहीं बम चलाया जाता है. मुंगेर शहर के व्यवसायी रंगदारी से त्रस्त होकर पलायन कर रहे हैं. अवैध हथियार का निर्माण व तस्करी आज भी […]

मुंगेर : अपराध और अपराधियों का गढ़ रहा है मुंगेर. यहां बीच सड़क पर सरेआम दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है तो रंगदारी को लेकर व्यवसायियों पर कहीं गोली तो कहीं बम चलाया जाता है. मुंगेर शहर के व्यवसायी रंगदारी से त्रस्त होकर पलायन कर रहे हैं. अवैध हथियार का निर्माण व तस्करी आज भी जारी है. जबकि शराबबंदी के बाद यहां शराब का कारोबार रईस फिल्म की तर्ज पर होने लगा है.
जुआ, लॉटरी एवं रंगदारी की बात आम हो चुकी है. मुंगेर जेल में बंद अपराधी धमकी देता है और दूसरे दिन हत्या करवा देता है. ऐसे आपराधिक कार्यों को वैसे ही लोग अंजाम दे रहे है. जो पहले कभी पुलिस का मुखबिर हुआ करता था. अब आम लोगों की नजर नये एसपी गौरव मंगला पर है जो मुंगेर को अवैध शराब, जुआ, लॉटरी एवं रंगदारी से मुक्ति दिला सके.
रंगदारी के कारण भाग रहे व्यवसायी
मुंगेर में रंगदारी आम बात हो गयी है. रंगदारी के कुछ ही मामले सामने आ पाते हैं. हाल के दिनों में शहर के बेकापुर स्थित गजेंद्र प्रसाद के सोने की दुकान पर अपराधियों ने गोलीबारी की. जिसमें उसका बेटा संदीप घायल हो गया. जब मामला पुलिस में पहुंची तो पता चला कि उसके सामने वाले रिद्धि-सिद्धि ज्वेलर्स से रंगदारी मांगी गयी थी. जिस पर दबाव बनाने के लिए सामने की दुकान पर गोलीबारी की गयी. मुंगेर शहर में लगातार अपराधी रंगदारी वसूलता रहा है. रंगदारों के कारण ही मुंगेर से अब व्यवसायी पलायन करने को विवश है. यह पहला मौका है जब शहर के दो बड़े व्यवसायी ने शहर छोड़ दिया. जिसमें एक स्वर्ण व्यवसायी एवं दूसरा पेपर व्यवसायी शामिल है.
दो साल में बरामद शराब बता रहा कारोबार की हकीकत
एक अप्रैल 2016 से शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ मुंगेर में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न थानों में 885 मामले दर्ज किये गये. पुलिस शराब माफियाओं के हर किला को भेदने का काम किया. कभी लेट्रिन टंकी तो कभी पानी टंकी में शराब बरामद किया गया. जबकि गैस सिलिंडर, वाहन में बनाये गये बॉक्स, बॉक्स पलंग से शराब की बरामदगी की. हद तो यह हुआ कि कासिम बाजार में फुल के क्यारी एवं खेतों से शराब बरामद किया गया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर में कुंआ और गंगा नदी से शराब बरामद की गयी. इस दौरान 10136.685 लीटर विदेशी शराब एवं 3366.45 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया. अबतक 1326 लोगों को जेल भेजा गया. जिसमें 655 शराबी नशे में धुत सड़कों पर पुलिस को मिला. लेकिन शराब का कारोबार घटने के बजाय बढ़ता गया. आज भी मुंगेर में एक क्लिक पर शराब की होम डिलिवरी हो रही है.
धड़ल्ले से चल रहा लॉटरी व जुआ का खेल
जिले में लॉटरी एवं जुआ का खेल परवान पर है. मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यह खेल बड़े पैमाने पर हो रहा. जिले के जमालपुर, तारापुर एवं खड़गपुर में तो लॉटरी का खेल परवान पर है. माना जाता है कि प्रतिदिन 10 लाख रुपये का लॉटरी का अवैध कारोबार हो रहा. इसके साथ ही इन स्थानों पर जुआ का अड्डा संचालित होता है. जहां भागलपुर, बांका एवं लखीसराय जिले से भी जुआ खेलने के लिए जुआरी पहुंचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >