शिक्षक के खाते से ठग ने उड़ाये 45 हजार रुपये

टेटियाबंबर : प्राथमिक विद्यालय दढियार के शिक्षक के खाते से ठग ने 45 हजार रुपये उड़ा लिये. शिक्षक भैया राम टोला निवासी आनंद कुमार ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय से लौटने के पश्चात भारतीय स्टेट बैंक शाखा हवेली खड़गपुर के एटीएम से रुपये की निकासी कर घर लौट रहा था. इसी दौरान किसी व्यक्ति […]

टेटियाबंबर : प्राथमिक विद्यालय दढियार के शिक्षक के खाते से ठग ने 45 हजार रुपये उड़ा लिये. शिक्षक भैया राम टोला निवासी आनंद कुमार ने बताया कि गुरुवार को विद्यालय से लौटने के पश्चात भारतीय स्टेट बैंक शाखा हवेली खड़गपुर के एटीएम से रुपये की निकासी कर घर लौट रहा था. इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन कर बताया कि आपका एटीएम बंद होने वाला है. आप एटीएम कार्ड पर अंकित नंबर को बताएं. इतना सुनते ही उसे एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया. इसके अलावे भी जानकारी प्राप्त करता रहा. जिसके बाद मेरे मोबाइल पर राशि कटौती का मैसेज आने लगा और ठग ने 45 हजार रुपये उड़ा लिये. जब बैंक गया तो वहां बताया गया कि इस संदर्भ में यहां कुछ नहीं हो सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >