अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, 11 घायल

मुंगेर : मुंगेर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पिछले 24 घंटे के दौरान तारापुर में मंगलवार को जहां एक युवक की ट्रक से कुचल कर मौत हो गयी. वहीं मुंगेर-बांका मुख्य पथ पर मिन्नतनगर के समीप बुधवार को ऑटो व ट्रक की जोरदार टक्कर हुई. जिसमें ऑटो में सवार सभी 11 यात्री गंभीर रूप से […]

मुंगेर : मुंगेर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पिछले 24 घंटे के दौरान तारापुर में मंगलवार को जहां एक युवक की ट्रक से कुचल कर मौत हो गयी. वहीं मुंगेर-बांका मुख्य पथ पर मिन्नतनगर के समीप बुधवार को ऑटो व ट्रक की जोरदार टक्कर हुई. जिसमें ऑटो में सवार सभी 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बुधवार को अलग-अलग जगहों के लोग सुल्तानगंज से एक ऑटो पर सवार हो कर मुंगेर आ रहे थे. यात्रियों के अनुसार ऑटो चालक मोबाइल फोन पर बात करते हुए काफी तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था. मिन्नतनगर के समीप पहुंचते ही अचानक सामने से एक बस आते दिखा. जिससे बचने के लिए चालक ने अचानक ऑटो का हैंडल मोड़ दिया,

जिसके कारण ऑटो पास ही बगल में खड़ी एक ट्रक में जाकर टकरा गयी. इस दुर्घटना में ऑटो सवार जमालपुर शहर के केशोपुर नक्कीनगर निवासी रामू मंडल (50 वर्ष), चम्पानगर भागलपुर निवासी मो. समीम (35 वर्ष), उसकी पुत्री सनम परवीन (5 वर्ष), जानीपुर शाहकुंड निवासी मो. इलयास (30 वर्ष), उसकी पत्नी बीबी हेना (28 वर्ष), उसका पुत्र मो. सिराज (6 वर्ष), लाडला (3 वर्ष) व पुत्री तेतरी (7 माह), मुंगेर सदर प्रखंड स्थित शीतलपुर निवासी कल्याण कुमार सिंह (52 वर्ष), उसकी पत्नी माधुरी सामवंशी (45 वर्ष) तथा उसकी पुत्री कावेरी सोमवंशी (15 वर्ष) घायल हो गये. स्थानीय लोगों के मदद से सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है़ इधर मंगलवार की दोपहर तारापुर में निर्मल ठाकुर नामक युवक की मौत ट्रक से कुचल कर हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >