विदाई जुलूस में बजा डीजे एसपी ने लगाया ठुमका

गाजा-बाजा, घोड़ा के साथ खुली जिप्सी पर निकला जुलूस मुंगेर : एसपी आशीष भारती के भागलपुर स्थानांतरण पर मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए पुलिसकर्मियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा. एक ओर जहां गाजा-बाजा, घोड़ा एवं खुली जिप्सी पर विदाई जुलूस निकला गया. जिसमें डीजे की धुन पर न सिर्फ […]

गाजा-बाजा, घोड़ा के साथ खुली जिप्सी पर निकला जुलूस

मुंगेर : एसपी आशीष भारती के भागलपुर स्थानांतरण पर मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए पुलिसकर्मियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा. एक ओर जहां गाजा-बाजा, घोड़ा एवं खुली जिप्सी पर विदाई जुलूस निकला गया. जिसमें डीजे की धुन पर न सिर्फ पुलिसकर्मियों ने सड़कों पर ठुमका लगाया. बल्कि एसपी साहब भी अपने जज्बात पर काबू नहीं रख पाये और वर्दी में ही पुलिसकर्मियों के कहने पर ठुमका लगाया. सड़क पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं व पुलिसकर्मियों के साथ एसपी ने भी डांस किया. जिसे पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है.
मंगलवार को पुलिसकर्मियों द्वारा विदाई जुलूस निकाला गया. गाजा-बाजा, घोड़ा के साथ निकले जुलूस में कभी एसपी साहब घोड़े की सवारी की तो कभी खुली जिप्सी पर निकले. एसपी आवास के बाहर डीजे पर सपना चौधरी की गीत ” तेरी आंख्या का यो काजल… ” बज रहा था. जिस पर आवास के बाहर पुलिसकर्मी वर्दी में ठुकमा लगा रहे थे. एसपी के निकलते ही पुलिसकर्मियों एवं कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने एसपी आशीष भारती को डांस करने के लिए अनुरोध किया. जिस पर एसपी साहब अपने पर काबू नहीं कर पाये और पुलिसकर्मियों के साथ ठुमके लगाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >