इलाज के दौरान बच्चे की मौत परिजनों ने किया सड़क जाम

आलमनगर : थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी टंकी मैदान के पास राज हॉस्पिटल में बुधवार को इलाज के दौरान एक चार माह के मनीष कुमार की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया. आक्रोशित परिजनों ने राज हॉस्पिटल के सामने सड़क जाम कर चिकित्सक पर मामला दर्ज करने को लेकर नारेबाजी की. जाम की […]

आलमनगर : थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी टंकी मैदान के पास राज हॉस्पिटल में बुधवार को इलाज के दौरान एक चार माह के मनीष कुमार की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया. आक्रोशित परिजनों ने राज हॉस्पिटल के सामने सड़क जाम कर चिकित्सक पर मामला दर्ज करने को लेकर नारेबाजी की. जाम की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे . आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. वही इस बाबत मृतक के पिता ने बताया कि बुधवार को बच्चे को भर्ती कराया. तबीयत ज्यादा खराब हो गया. कुछ समय के बाद उसकी मौत हो गयी. वही चिकित्सक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों को बाहर ले जाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन किसी न ध्यान नहीं दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >