ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जब्त बरियारपुर : मुंगेर-भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच 80 पर बरियारपुर बाजार बादशाही पुल के समीप सोमवार को तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल सवार युवक को धक्का मार दिया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए निजी […]

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जब्त

बरियारपुर : मुंगेर-भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच 80 पर बरियारपुर बाजार बादशाही पुल के समीप सोमवार को तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल सवार युवक को धक्का मार दिया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक कल्याणटोला गांव निवासी शकलदेव मंडल का 23 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार बताया जाता है. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक जयप्रकाश मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया है. इधर युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है.
बताया जाता है कि सोमवार की सुबह युवक दिलीप कुमार मोटर साइकिल से बरियारपुर बाजार होकर जा रहा था. इसी दौरान बादशाही पुल के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया.
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मां सजनी देवी एवं पिता शकलदेव यादव दहाड़ मारकर रो रहे हैं. मां रोते हुए कहती है कि बेटा अब हमरा छोड़ चल गेलो, भगवान हम्मर बेटा के कोन सजा दे देलो… यह सुन कर ग्रामीणों के आंखों से भी आंसू छलक गये. दीलीप घर का कमाऊ सदस्य था और वह मशीन कारीगर था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >