पुलिस पर पथराव व सड़क जाम मामले में प्राथमिकी दर्ज, 10 नामजद

मुंगेर : गुरुवार को शहर के मोगल बाजार 2 नंबर गुमटी पर सड़क जाम एवं पुलिस पर पथराव के मामले में ड‍्यूटी पर तैनात दंडाधिकारी सह जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रतन कुमार ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें दस नामजद अभियुक्त बनाये गये हैं. जबकि 200-250 अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर किया गया […]

मुंगेर : गुरुवार को शहर के मोगल बाजार 2 नंबर गुमटी पर सड़क जाम एवं पुलिस पर पथराव के मामले में ड‍्यूटी पर तैनात दंडाधिकारी सह जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रतन कुमार ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें दस नामजद अभियुक्त बनाये गये हैं. जबकि 200-250 अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर किया गया है. पुलिस ने इनमें से चार को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है.

दर्ज प्राथमिकी में 2 नंबर गुमटी निवासी अमन शंकर उर्फ उमाशंकर, वीरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, छोटू कुमार, पीयूष कुमार, अरविंद कुमार, रूपेश कुमार, मोनू कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार शामिल है. प्राथमिकी में कहा गया है कि मोबाइल वीडियो फुटेज के आधार पर दस लोगों की पहचान की गयी है. प्राथमिकी के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही. दंडाधिकारी रतन कुमार ने कहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को टीयर गैस भी छोड़ने पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >