खुद रस्सी खरीदी अौर फंदे से झूल गया किशोर

मंगलवार को फी जमा करने गया किशोर नहीं लौटा घर बुधवार की सुबह फंदे से लटका मिला शव धरहरा : धरहरा महरना पंचायत के सुगठिया गांव निवासी हरिनंदन कुमार (14 वर्ष) ने मंगलवार की रात पहाड़ी क्षेत्र के जखराज बाबा स्थान के कनुवा कौल पहाड़ पर एक पेड़ में रस्सी का फंदा लगा कर आत्महत्या […]

मंगलवार को फी जमा करने गया किशोर नहीं लौटा घर

बुधवार की सुबह फंदे से लटका मिला शव
धरहरा : धरहरा महरना पंचायत के सुगठिया गांव निवासी हरिनंदन कुमार (14 वर्ष) ने मंगलवार की रात पहाड़ी क्षेत्र के जखराज बाबा स्थान के कनुवा कौल पहाड़ पर एक पेड़ में रस्सी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. वह आंगनबाड़ी सेविका सीता कुमार का पुत्र बताया जाता है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दूबे देवगुरु घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के पिता रंजीत पासवान ने बताया कि हरिनंदन खाना खाकर उच्च विद्यालय धरहरा में स्कूल फी 300 रुपये लेकर गया था. वह नवम परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ था.
मंगलवार की देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी. लेकिन हरिनंदन नहीं मिला. बुधवार की सुबह उसके मौत की खबर मिली. पहाड़ी क्षेत्र के जखराज बाबा स्थान के कनुवा कौल पहाड़ पर रस्सी से टंगा शव मिला. रस्सी भी नयी थी. जिससे यह प्रतीत होता है कि उसने स्वयं रस्सी खरीदा और फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. रंजीत पासवान का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था. हरिनंदन दो भाई था. उसकी एक बहन है. उसकी मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >