भाई से हुआ झगड़ा, गुस्से में बहन ने पी लिया थाईमेट

मुंगेर : हेमजापुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में मंगलवार को एक भाई-बहन के बीच झगड़ा हुआ. जिसमें गुस्से में आकर बहन ने छिड़काव के लिए रखे थाईमेट को ही पी लिया़ जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तथा परिजन पूरी तरह से घबरा गये़ परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को इलाज के लिए सदर […]

मुंगेर : हेमजापुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में मंगलवार को एक भाई-बहन के बीच झगड़ा हुआ. जिसमें गुस्से में आकर बहन ने छिड़काव के लिए रखे थाईमेट को ही पी लिया़ जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तथा परिजन पूरी तरह से घबरा गये़ परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को इलाज के लिए सदर असपताल में भरती कराया़ जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बतायी गयी है़

बताया जाता है कि हेमजापुर निवासी कैलाश चौधरी अपने खेत में मंगलवार को कीट-व्याधि के रोकथाम के लिए थाईमेट का छिड़काव करने वाला था़ इसके लिए उसका पुत्र गौतम कुमार ने अपनी बहन ज्योति कुमारी (16 वर्ष) को साथ में पानी लेकर खेत चलने को कहा़ जिस पर ज्योति ने खुद से पानी ले जाने से मना कर दिया़
इसी बात को लेकर दोनों आपस में झगड़ने लगा तथा गौतम ने ज्योति को एक तमाचा जड़ दिया़ इसी पर गुस्से में ज्योति ने थाइमेट पी लिया़ कुछ ही देर में वह बेचैन हो कर जमीन पर तड़पने लगी़ जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर असपताल में भरती कराया़ चिकित्सक ने युवती की हालत नाजुक बताई देर शाम तक अस्पताल में युवती का इलाज जारी था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >