जमालपुर (मुंगेर) : बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर के प्रवेश द्वार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर एक रेलकर्मी नंदन कुमार सहित दो लोगों की हत्या कर दी. घटना उस समय हुई जब रेलकर्मी नंदन कुमार अपने सहकर्मी रेलकर्मी के दुर्घटना की सूचना पर उसे देखने रेलवे अस्पताल गये थे.
अत्याधुनिक हथियार से दिया घटना को अंजाम
जमालपुर (मुंगेर) : बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर के प्रवेश द्वार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर एक रेलकर्मी नंदन कुमार सहित दो लोगों की हत्या कर दी. घटना उस समय हुई जब रेलकर्मी नंदन कुमार अपने सहकर्मी रेलकर्मी के दुर्घटना की सूचना पर उसे देखने रेलवे अस्पताल गये थे. […]

जमालपुर में अपराधियों…
ज्योंही वे सहकर्मी को देख कर वापस लौटे कि मुख्य द्वार के समीप चार मोटर साइकिल पर सवार सात अपराधियों ने उसे घेर लिया और अत्याधुनिक हथियार से ताबड़तोड़ उस पर फायरिंग करने लगे. इस दौरान नंदन को पांच गोलियां लगी और वह वहीं ढेर हो गया. जबकि, समीप से गुजर रहा राकेश कुमार सिंह को भी दो गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी. घटना के बाद जहां रेलकर्मियों में भारी आक्रोश है. वहीं तनाव व्याप्त है.
जमालपुर शहर के इस्ट कॉलोनी थाना अंतर्गत टेढ़ी गली मुंगरौड़ा निवासी नंदन कुमार (32) जमालपुर रेलवे के बीटीसी (बेसिक ट्रेनिंग सेंटर) में काम करता था. उसे सूचना मिली कि उसका सहकर्मी साकेत कुमार का दुर्घटना हो गया है और वह रेलवे अस्पताल में भर्ती है. इसी सूचना पर वह साकेत को देखने मुख्य अस्पताल गया था. जब वह अस्पताल से निकल रहा था,
तो मुख्य द्वार पर चार मोटर साइकिल पर सवार सशस्त्र नकाबपोश अपराधियों ने उसे घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग प्रारंभ कर दी. अपराधियों की ओर से चलायी गयी पांच गोली नंदन को लगी और वह वहीं गिर गया. इसी दौरान मुख्य द्वार के समीप मौजूद एक अन्य युवक राकेश कुमार को भी दो गोली लगी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गये. रेलवे अस्पताल के मुख्य द्वार पर गोलीबारी से वहां भगदड़ मच गयी और लोग जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे.
वहां से गुजर रहे रोगी के परिजन, रेलकर्मी व स्थानीय दुकानदारों के बीच भाग-दौड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इधर अपराधियों के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाकर अस्पताल के अंदर इमरजेंसी वार्ड ले गया, जहां नंदन कुमार को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. जबकि, राकेश कुमार का इलाज प्रारंभ किया गया. लेकिन, कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गयी. इधर नंदन कुमार की मौत की खबर पर रेलवे अस्पताल में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा जो काफी आक्रोशित थे. घटना की सूचना पर मुंगेर के सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार व एएसपी हरिशंकर प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत किया.
नगर परिषद चुनाव के कारण हुई वारदात :
घटना का कारण गत वर्ष हुए नगर परिषद का चुनाव बताया जाता है. जमालपुर नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कुख्यात अपराधी अमित मंडल की मां पार्वती देवी के विरुद्ध नंदन कुमार ने अपनी बहन नीतू कुमारी को मैदान में उतारा था. नीतू जमालपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 5 मुंगरौड़ा की पार्षद है. उस चुनाव में यूं तो नीतू हार गयी और पार्वती देवी नगर परिषद की मुख्य पार्षद बनी. लेकिन, अमित मंडल अपनी मां को निर्विरोध मुख्य पार्षद बनाने की इच्छा रखता था जो नहीं हो पाया. उसी दिन से नंदन अमित के टारगेट पर था और मौका मिलते ही आज घटना को अंजाम दे दिया गया.
कहते हैं एएसपी:
मुंगेर के अपर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर प्रसाद का कहना है कि घटना का कारण नगर परिषद के चुनाव में हुए अदावत अथवा रेलवे के स्क्रेप की निविदा हो सकती है. दोनों ही बिंदु पर पुलिस छानबीन कर रही. साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पदाधिकारियों की दो टीम बनायी गयी है.