मुंगेर : पिछले कुछ महीने से लगातार सदर अस्पताल में लापरवाही व बदहाल चिकित्सा व्यवस्था को लेकर वर्तमान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा को पद से हटाने की तैयारी आरंभ कर दी गयी है़ जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने शुक्रवार को मरीज मित्र कार्यक्रम के दौरान बातचीत में यह खुलासा किया कि वर्तमान डीएस अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने में लगातार विफल साबित हो रहे हैं. जिसके कारण अब उसके जगह सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार के नाम का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है़ हालांकि इस प्रक्रिया में फिलहाल वक्त लगेगा़ किंतु इतना तय माना जा रहा है कि वर्तमान डीएस को अब जल्द ही अस्पताल उपाधीक्षक के पद से हटाया जायेगा़
डॉ सुधीर कुमार बन सकते हैं सदर अस्पताल के डीएस
मुंगेर : पिछले कुछ महीने से लगातार सदर अस्पताल में लापरवाही व बदहाल चिकित्सा व्यवस्था को लेकर वर्तमान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा को पद से हटाने की तैयारी आरंभ कर दी गयी है़ जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने शुक्रवार को मरीज मित्र कार्यक्रम के दौरान बातचीत में यह खुलासा किया कि वर्तमान डीएस […]
