हिंसक झड़प के बाद पथराव व फायरिंग

साहेबपुरकमाल : विष्णुपुर आहोक गांव में रविवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. बताया जाता है कि दो बच्चों के बीच के झगड़े ने गांव में इतना हंगामा खड़ा कर दिया कि दोनों पक्षों से लोग गोलबंद होकर एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया. […]

साहेबपुरकमाल : विष्णुपुर आहोक गांव में रविवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. बताया जाता है कि दो बच्चों के बीच के झगड़े ने गांव में इतना हंगामा खड़ा कर दिया कि दोनों पक्षों से लोग गोलबंद होकर एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया. इसी क्रम में दर्जनों राउंड फायरिंग भी की गयी. हालांकि किसी को गोली नहीं लगी है, परंतु पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना पर डीएसपी रंजन कुमार, थाना प्रभारी राजेश कुमार के अलावा खगड़िया जिले की पुलिस पहुंचकर स्थित को नियंत्रित किया और घंटों कैंप कर शांति व्यवस्था कायम किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >