8 दारोगा को इंस्पेक्टर की कमान

मुंगेर : मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रोन्नति एवं स्थानांतरण को लेकर शनिवार को डीआइजी विकास वैभव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय स्थापना समिति की बैठक हुई. बैठक में मुंगेर एसपी आशीष भारती एवं लखीसराय एसपी अरविंद ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद थे. मुंगेर क्षेत्रान्तर्गत जिलों के 24 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों को […]

मुंगेर : मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रोन्नति एवं स्थानांतरण को लेकर शनिवार को डीआइजी विकास वैभव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय स्थापना समिति की बैठक हुई. बैठक में मुंगेर एसपी आशीष भारती एवं लखीसराय एसपी अरविंद ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद थे. मुंगेर क्षेत्रान्तर्गत जिलों के 24 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रोन्नति देते हुए पुलिस अवर निरीक्षक बनाया गया. वहीं 8 पुलिस अवर निरीक्षक को पुलिस निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नति दी गयी है.

इधर मुंगेर प्रमंडल के 38 पुलिस निरीक्षकों एवं समकक्ष कोटि के सेवा की संपुष्टि की गयी. मुंगेर प्रमंडल के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा स्थानांतरण एवं स्थानांतरण स्थगन के लिए 15 आवेदन क्षेत्रीय स्थापना समिति की बैठक में लाया गया. इसमें एक अवर निरीक्षक एवं तीन सिपाही के आवेदन को स्वीकृति दी गयी. जबकि 11 आवेदन को समय पूर्ण नहीं होने एवं चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र संलग्न नहीं रहने तथा स्थानांतरित होने, स्थानांतरित स्थान के लिए विरमित होने व पुलिस अधीक्षक का मंतव्य नहीं रहने के कारण अस्वीकृत कर दिया गया.

ये दारोगा बन गये इंस्पेक्टर
नाम पदस्थापन जिला
ओम प्रकाश पासवान (अनु. जाति) खगड़िया
दिनेश कुमार (अनु. जाति) मुंगेर
मो अशरफ अंसारी (समान्य) शेखपुरा
शेष हाजरा (अनु. जाति) शेखपुरा
मदन मोहन पासवान (अनु. जाति) शेखपुरा
अतुल कुमार मिश्रा (सामान्य) जमुई
हरिनंदन पासवान (अनु. जाति) जमुई
गणेश प्रसाद जमुई
ये बने पुलिस अवर निरीक्षक
रामजी नट (अनु. जाति) बेगूसराय
तारकेश्वर सिंह (सामान्य) खगड़िया
अखिलेश प्रसाद सिंह (सामान्य) खगड़िया
ईश्वर दयाल सिंह (सामान्य) खगड़िया
महेश ठाकुर (अ.पि.वि) खगड़िया
मंगरा टोपनो (अनु.जन. जाति) खगड़िया
शंभु शरण शर्मा (सामान्य) खगड़िया
रंजन कुमार झा (सामान्य) खगड़िया
हरेंद्र प्रसाद सिंह (सामान्य) खगड़िया
श्याम मुरत सिंह (सामान्य) खगड़िया
रामवृक्ष राम (अनु. जाति) खगड़िया
राम उदगार पासवान (अनु. जाति) खगड़िया
राम सागर सिंह (अनु. जाति) खगड़िया
शंभू नाथ राम (अ.पि.व) खगड़िया
नवीन कुमार सिंह (सामान्य) मुंगेर
विनोद पासवान (अनु. जाति) खगड़िया
वेदानंद झा (सामान्य) खगड़िया
सुरेंद्र कुमार (पिछड़ा वर्ग) खगड़िया
आनंदी शर्मा (अत्यंत पिछड़ा) खगड़िया
दयाशंकर यादव (पिछड़ा वर्ग) खगड़िया
ध्रुव ना. सिंह (खगड़िया) खगड़िया
गोरख राम (अनु. जाति) खगड़िया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >