रासायनिक नहीं, जैविक खाद का करें प्रयोग

बरियारपुर/असरगंज : बरियारपुर एवं असरगंज प्रखंड में मंगलवार को विश्व मृदा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. बरियारपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ सरस्वती कुमारी ने की. जबकि असरगंज प्रखंड प्रमुख किरण बिंद ने की. इस मौके पर किसानों को मृदा कार्ड एवं कृषि के उन्नत तकनीक के बारे में बताया गया. असरगंज […]

बरियारपुर/असरगंज : बरियारपुर एवं असरगंज प्रखंड में मंगलवार को विश्व मृदा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. बरियारपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ सरस्वती कुमारी ने की. जबकि असरगंज प्रखंड प्रमुख किरण बिंद ने की. इस मौके पर किसानों को मृदा कार्ड एवं कृषि के उन्नत तकनीक के बारे में बताया गया.

असरगंज में बीडीओ सूरज कुमार, बीएओ गुलरेज अहमद, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक लीला नंद झा, कृषि समन्वयक विभंजन कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से एक दर्जन किसानों को मृदा कार्ड उपलब्ध कराया. मौके पर पौधा संरक्षक पर्यवेक्षक लीला नंद ने आईपीएम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि रासायनिक खाद एवं रासायनिक कीटनाशक के अंधाधुंध प्रयोग को बंद कर खाद्यान्नों में इनके अवशेषों को रोका जा सकता है.

इधर बरियारपुर प्रखंड के सभागार आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी बीडीओ सरस्वती कुमारी, सहायक अनुसंधान पदाधिकारी मो. मुख्तार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी इकबाल अहमद तथा अंचलाधिकारी मुकुल कुमार झा ने कहा कि किसान उत्तम खेती कर फसल की अधिक उपज प्राप्त करने के लिए मिट्टी की जांच करायें और मिट्टी के संदर्भ में रिपोर्ट प्राप्त करें. इससे पता चल पायेगा कि मिट्टी में कितना नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम, आर्सेनिक कार्बन का अनुपात है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >