होल्डिंग टैक्स जमा करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं लोग
मुंगेर : नगर निगम के टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों पर अब सीधी कार्रवाई होगी. निगम ने अपने 50 बड़े बकायेदारों को टैक्स भुगतान का नोटिस भेजा है और इसकी अवधि 15 दिनों की तय की गयी है. यदि निर्धारित समय में टैक्स का भुगतान नहीं किया गया तो ऐसे बकायेदारों के विरुद्ध निगम प्रशासन नीलाम सत्रवाद दायर कर कार्रवाई करेगी. वैसे लोगों को टैक्स भुगतान के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार वार्डों में शिविर लगाये जा रहे हैं
और इसके माध्यम से गत नवंबर माह में निगम ने 3.33 लाख रुपये टैक्स की वसूली भी की.
होल्डिंग टैक्स जमा करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे होल्डिंगधारकों को निगम प्रशासन ने नोटिस किया है. इसके तहत पहले चरण में 50 बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजा गया है. निगम प्रबंधन का कहना है कि शहरवासियों को नागरिक सुविधा उपलब्ध कराना जहां निगम का दायित्व है. वहीं शहरवासियों का भी दायित्व है कि वे अपने निर्धारित होल्डिंग टैक्स का ससमय भुगतान करें. जिन लोगों ने भुगतान नहीं किया है उन्हें नोटिस करते हुए अनुरोध व हिदायत दी गयी है कि वे 15 दिनों के अंदर बकाये टैक्स का भुगतान कर दें. अन्यथा निगम प्रबंधन को बाध्य होकर कार्रवाई करनी होगी.
नवंबर माह में वसूले गये 3.33 लाख:
नगर निगम कर वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए समय-समय पर शिविर आयोजित करती रहती है. इसके तहत जहां नवंबर माह में कुल 45 वार्डों से 3 लाख 33 हजार 623 रुपये कर की वसूली की. जिसमें सबसे ज्यादा टैक्स की वसूली वार्ड नंबर 26 से की गयी. इसके साथ ही पीओएस मशीन के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2017-18 में लगभग 15 लाख रुपये कर की वसूली की गयी.
कहते हैं नगर आयुक्त : नगर आयुक्त एसके पाठक ने कहा है कि बड़े बकायेदारों को नोटिस करते हुए अनुरोध किया गया है कि वे टैक्स का भुगतान करें और नगर निगम के विकास में भागीदार बनें. अन्यथा उनके विरुद्ध नीलाम सत्रवाद दायर कर कार्रवाई की जायेगी.
नगर निगम ने इन बकायेदारों को दी है नोटिस
नाम पता टैक्स
रामचंद्र प्रसाद चौक बाजार 1,35,771
कुंती देवी चौक बाजार 51,026
गोवर्धन केडिया चौक बाजार 28,742
योगेंद्र मंडल बेकापुर 57,911
सुनील कुमार मेहता बेकापुर 40,785
मालती देवी बड़ी बाजार 39,975
विवेक कुमार बड़ी बाजार 59,462
आर्य समाज मंदिर बड़ी बाजार 27,320
शिवशंकर जायसवाल बड़ी बाजार 41,987
राजकुमार सिन्हा बड़ी बाजार 38,582
उदय कुमार घोषीटोला 26,822
साधना जायसवाल घोषीटोला 31,880
विशु राम घोषीटोला 30,332
रामस्वरूप मंडल घोषीटोला 42,762
विभा कुमारी घोषीटोला 24,795
ज्वाला सिंह घोषीटोला 20,085
कौशल्या देवी गार्डन बाजार 34,400
श्यामा शरण सिंह गार्डन बाजार 36,378
सुमित्रा देवी गार्डन बाजार 27,302
विनोद मंडल गांधी चौक 39,200
