धरहरा प्रखंड को बिचौलियों से मुक्त कराने की मांग

मुंगेर : जनाधिकार मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष संजय केसरी ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर धरहरा प्रखंड को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की है. जबकि प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा जांच का आदेश दिया गया था. उन्होंने कहा कि धरहरा अंचल कार्यालय में पदाधिकारी, कर्मचारी, पैक्स अध्यक्षों एवं दलालों के गठजोड़ से स्थिति […]

मुंगेर : जनाधिकार मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष संजय केसरी ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर धरहरा प्रखंड को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की है. जबकि प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा जांच का आदेश दिया गया था. उन्होंने कहा कि धरहरा अंचल कार्यालय में पदाधिकारी, कर्मचारी, पैक्स अध्यक्षों एवं दलालों के गठजोड़ से स्थिति अराजक हो गयी है. जबकि प्रमंडलीय आयुक्त ने डीएम को जांच कराने का आदेश दिया. जिसकी जानकारी उनलोगों को हुई. लेकिन वे लोग डरे नहीं और बेखौफ होकर कार्य करने लगे. अगर इन भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >