क्रिकेट लीग शुरू, मुंगेर स्पोर्टिंग ने रॉस को 119 रनों से हराया

मुंगेर : मुंगेर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार से जिला क्रिकेट लीग पोलो मैदान में प्रारंभ हुआ. उसका उद‍्घाटन जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर मेयर रूमा राज, एसडीओ डॉ कुंदन कुमार व जिला सचिव शंकरदेव चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे. उद‍्घाटन मैच में मुंगेर […]

मुंगेर : मुंगेर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार से जिला क्रिकेट लीग पोलो मैदान में प्रारंभ हुआ. उसका उद‍्घाटन जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर मेयर रूमा राज, एसडीओ डॉ कुंदन कुमार व जिला सचिव शंकरदेव चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे. उद‍्घाटन मैच में मुंगेर स्पोर्टिंग ने रॉस क्लब को 119 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया.

रॉस क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी के लिए मुंगेर स्पोर्टिंग को आमंत्रित किया.
मुंगेर ने निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 244 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से अविनाश ने 58, रवि ने 54 एवं पवन गुप्ता ने 44 रनों की बेहतरीन पारी खेली. रॉस की ओर से शेख ने 3, अंशु व प्रभात ने 2-2 विकेट हासिल किये. जवाब में खेलने उतरी रॉस की पूरी टीम 27 ओवर में ही 125 रन बना कर सिमट गयी. टीम की ओर शेख ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली. मुंगेर की ओर से कप्तान गोविंद देव चौधरी ने 4, समीर ने 2 व सैफी ने 2 विकेट झटके.
अंपायर की भूमिका में अंजु कुमार व इबरार हुसैन थे, जबकि खेल को सफल बनाने में एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शिव कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष भानू प्रकाश, टूर्नामेंट समिति के चेयरमैन अरुण कुमार अरुण, प्रभु दयाल सागर, प्रसून कुमार, चयन समिति के सदस्य प्रणव भारती, रंजन शर्मा का योगदान सराहनीय रहा. मौके पर समाजसेवी सुबोध वर्मा, राजेश जैन, रंजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार, मैथ्यू सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >