यंत्रों की खरीदारी पर किसानों को मिला 50 प्रतिशत अनुदान

दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण सह उपादान मेला संपन्न मुंगेर : पोलो मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण सह उपादान मेला बुधवार को संपन्न हो गया़ मेले में लगाये गये कुल 24 स्टॉलों पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये कुल 493 किसानों ने अपने जरूरत के अनुसार कृषि यंत्रों की खरीदारी की़ […]

दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण सह उपादान मेला संपन्न

मुंगेर : पोलो मैदान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण सह उपादान मेला बुधवार को संपन्न हो गया़ मेले में लगाये गये कुल 24 स्टॉलों पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये कुल 493 किसानों ने अपने जरूरत के अनुसार कृषि यंत्रों की खरीदारी की़ जिस पर किसानों को अधिकतम 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया गया़
जिला कृषि पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अगले बार से मेले में और भी अधिक यंत्र उतारे जायेंगे़ यंत्रों की खरीदारी के लिए किसान को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है़ आवेदन की स्वीकृति के उपरांत किसान बिना मेले के आयोजन का भी पंजीकृत दुकानों से कृषि यंत्रों की खरीदारी कर सकते हैं. उन यंत्रों पर भी किसानों को निर्धारित अनुदान मिलेगा़
मेले के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मुकेश कुमार, ई. अशोक कुमार साह व विनोद कुमार द्वारा किसानों को रबी फसल की बुआई से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारी दिये. जिसमें फसल के बीजों का प्रमाणीकरण, खेतों की जुताई, सिंचाई तथा उर्वरकों के उचित मात्रा की विस्तृत जानकारी दी गयी़ साथ ही बताया गया कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने से बेहतर व गुणवत्तापूर्ण उपज लिया जा सकता है़ मौके पर कृषि समन्वयक आनंदमूर्ति, चंदन कुमार, राजीव कुमार, नलिन पंकज, अमरजीत भूषण सहित अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >