मुंगेर : जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सुरेश मालाकार ने कहा है कि मध्याह्न भोजन समिति, बिहार सरकार के निदेशक के आदेशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को मध्याह्न भोजन के साथ मांसाहारी बच्चों को एक उबला हुआ अंडा एवं शाकाहारी बच्चे को मौसमी फल दिया जाना है़ उन्होंने बताया कि विद्यालय में विभागीय स्तर पर 5 रुपये प्रति अंडा की दर से राशि उपलब्ध करायी गयी है़ जबकि बाजार में एक अंडे की कीमत 6-7 रुपये है. ऐसे में सरकारी दर पर बच्चों को शिक्षक अंडा कहां से खिला पायेंगे़
उन्होंने जिलाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) योजना समिति से अपील की है कि वर्तमान समय में अंडे के बाजार मूल्य को ध्यान में रखते हुए सरकारी दर तय की जाये़ इससे बेहतर होगा कि अंडा के स्थान पर सभी बच्चे को मौसमी फल ही दिया जाये़ उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को संगठन के राज्यस्तरीय बैठक में इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया जायेगा़
