नगर परिषद वसूलता है टैक्स

जमालपुर : फुटपाथ पर दुकानदारी करने वाले कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की यह कहते हुए निंदा की है कि एक ओर नगर परिषद द्वारा उनलोगों से प्रति दिन दस से बीस रुपये बतौर वसूली की जाती है. ऐसे दुकानदारों में शामिल मो सोनू, अर्जुन पटवा, मो गुड्डू, मो कैफ, […]

जमालपुर : फुटपाथ पर दुकानदारी करने वाले कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की यह कहते हुए निंदा की है कि एक ओर नगर परिषद द्वारा उनलोगों से प्रति दिन दस से बीस रुपये बतौर वसूली की जाती है. ऐसे दुकानदारों में शामिल मो सोनू, अर्जुन पटवा, मो गुड्डू, मो कैफ, मो मुख्तार, मो जलालुद्दीन, मोहतरमा नूरजहां ने बताया कि कोई ठेकेदार रामानंद साह के नाम पर राशि वसूली की जाती है और बाकायदा उसका पावती रसीद भी दी जाती है. इस रसीद पर ”नगर परिषद जमालपुर क्षेत्र, रोड, फुटपाथ बट्टी वसूली ” अंकित रहता है. दुकानदारों ने कहा कि जब वे लोग नगर परिषद को टैक्स देते ही हैं तो जुर्माना किस बात का.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >