डिप्टी मेयर को जान से मारने की मिली धमकी
भागलपुर : शहर के डिप्टी मेयर राजेश वर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है. डिप्टी मेयर की पत्नी पूजा वर्मा के मोबाइल नंबर पर शुक्रवार की सुबह 8:13 बजे 8294339348 नंबर से किसी ने कॉल किया. कॉल करने वाले ने कहा कि उसके पति जो डिप्टी मेयर पद पर हैं, उन्हें जान से […]
भागलपुर : शहर के डिप्टी मेयर राजेश वर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है. डिप्टी मेयर की पत्नी पूजा वर्मा के मोबाइल नंबर पर शुक्रवार की सुबह 8:13 बजे 8294339348 नंबर से किसी ने कॉल किया. कॉल करने वाले ने कहा कि उसके पति जो डिप्टी मेयर पद पर हैं, उन्हें जान से मार देंगे. इतना सुनने के बाद डिप्टी मेयर की पत्नी ने फोन कट कर दिया.
उसके बाद उस व्यक्ति ने 20 बार कॉल किया पर पूजा ने कॉल नहीं उठाया. राजेश वर्मा शहर से बाहर हैं. आदमपुर थाने में डिप्टी मेयर की पत्नी पूजा ने मामला दर्ज कराया है. फोन पर धमकी मिलने के बाद राजेश वर्मा ने वरीय पुलिस अधिकारी को इसकी जानकारी दी.
डिप्टी मेयर को…
एसएसपी को भी उन्होंने कॉल कर इसके बारे में बताया. शुरुआती जांच में धमकी दिये जाने वाला नंबर किसी चानुल यादव का होने की बात सामने आ रही है. लोकेशन रोहतास बताया जा रहा है. पुलिस शनिवार को उस नंबर का सीडीआर निकलवायेगी जिसके बाद यह देखा जायेगा कि उसने किन किन लोगों को कॉल किया है.
पत्नी के मोबाइल पर फोन कर दी धमकी
धमकी देने के बाद भी 20 बार किया कॉल
शुरुआती जांच में नंबर रोहतास के किसी चानुल यादव का बताया जा रहा