बिजली चोरी के आरोप में टीम ने की प्राथमिकी दर्ज

हवेली खड़गपुर : मंगलवार को विद्युत विभाग के सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छह सदस्य टीम ने छापेमारी कर प्रखंड के अग्रहण गांव निवासी शत्रुघ्न यादव के घर छापेमारी की और चोरी की बिजली जलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा. साथ ही बिजली कनेक्शन काट कर बिजली तार को जब्त कर लिया. इधर कनीय […]

हवेली खड़गपुर : मंगलवार को विद्युत विभाग के सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में छह सदस्य टीम ने छापेमारी कर प्रखंड के अग्रहण गांव निवासी शत्रुघ्न यादव के घर छापेमारी की और चोरी की बिजली जलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा. साथ ही बिजली कनेक्शन काट कर बिजली तार को जब्त कर लिया. इधर कनीय अभियंता सनद नेहा ने शामपुर ओपी थाना में बिजली चोरी के आरोप में शत्रुधन यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि शत्रुघ्न यादव बिना बिजली कनेक्शन के ही घर में बिजली जला रहा था. जांच करने पर उसके घर का विद्युत भार 365 वाट पाया गया. जिससे विद्युत विभाग को 27,073 रुपये की क्षति हुई है. वहीं सहायक विद्युत अभियंता धीरेंद्र कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के आदेशानुसार विद्युत ऊर्जा चोरी को क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >