घर पर की गोलीबारी, खोखा बरामद

अमृता देवी ने वार्ड पार्षद विजय कुमार विजय पर लगाया गोलीबारी का आरोप मुंगेर : एक बार फिर मुंगेर शहर के पूरबसराय में बंदूकें गरजने लगी हैं. इस कारण दो पक्षों में तनाव बढ़ता जा रहा है. सोमवार की रात अपराधियों ने पूरबसराय ब्रह्मस्थान निवासी रवि यादव के घर पर गोलीबारी की. मौके पर पहुंची […]

अमृता देवी ने वार्ड पार्षद विजय कुमार विजय पर लगाया गोलीबारी का आरोप

मुंगेर : एक बार फिर मुंगेर शहर के पूरबसराय में बंदूकें गरजने लगी हैं. इस कारण दो पक्षों में तनाव बढ़ता जा रहा है. सोमवार की रात अपराधियों ने पूरबसराय ब्रह्मस्थान निवासी रवि यादव के घर पर गोलीबारी की. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा व दो पिलेट बरामद किया. रवि यादव की पत्नी ने पूरबसराय ओपी में लिखित आवेदन देकर वार्ड संख्या 18 के पार्षद विजय कुमार विजय सहित दो लोगों को नामजद किया है.
जबकि पार्षद ने घटना के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही. इधर गोलीबारी के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि सोमवार की रात लगभग 10 बजे पूरबसराय ब्रह्मस्थान निवासी रवि यादव के घर मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने जम कर तांडव मचाया. गाली-गलौज की और तीन-चार चक्र गोलियां भी घर पर दागीं. गोली चलने के कारण ब्रह्मस्थान के लोगों में दहशत का माहौल हो गया. गोलीबारी की सूचना मिलते ही कोतवाली, पूरबसराय एवं बासुदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो खोखा व दो पिलेट बरामद किया.
वार्ड पार्षद ने कहा, नहीं है घटना की जानकारी
वार्ड पार्षद विजय कुमार विजय ने कहा कि गोलीबारी के संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है. रवि यादव की पत्नी ने थाने में मेरे खिलाफ आवेदन दिया, इसकी भी जानकारी नहीं है. उसने कहा कि नगर निगम चुनाव के समय उन पर गोलीबारी हुई थी. जिसमें मैं और मेरे सहयोगी राहुल कुमार को गोली लगी थी. इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. जिसमें रवि यादव को भी मैंने नामजद किया है. केस उठाने के लिए दबाव बनाने के लिए उनलोगों द्वारा इस तरह का आरोप मेरे ऊपर लगाया जा रहा है.
कहते हैं ओपी प्रभारी
पूरबसराय ओपी प्रभारी मजहर मकबूल ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर वे घटनास्थल पर पहुंचे. जहां से दो खोखा व दो पिलेट बरामद किया गया. रवि यादव की पत्नी अमृता देवी ने विजय कुमार विजय, राहुल कुमार एवं तीन-चार अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की है. जिसकी जांच की जा रही है.
वार्ड पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज
रवि यादव की पत्नी अमृता देवी ने पूरबसराय में गोलीबारी को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उसने कहा कि सोमवार की रात लगभग 10 बजे कुछ लोग मेरे घर के सामने आकर शोर-शराबा किया और तीन-चार राउंड फायरिंग भी की. जो मेरे घर के पिलर व दीवार पर लगी. उन लोगों ने घर से बाहर निकलने को कहा और गोली मारने की धमकी दी. मैं गेट खोल कर बाहर निकली तो देखा कि विजय कुमार विजय, राहुल कुमार उर्फ लल्ला व तीन चार अज्ञात लोग गाली-गलौज कर रहे हैं. कई लोगों ने उन लोगों को भागते देखा. जिस समय घटना हुई उस समय मेरे पति घर पर नहीं थे. घटना का कारण आपसी विवाद है. इसलिए दोषियों पर कार्रवाई की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >