मुंगेर हिंसा : दूसरे चरण को लेकर आयोग ने भेजा अलर्ट, नियंत्रण में है मुंगेर में स्थिति, यहां देखें EXCLUSIVE PHOTOS
Copied link
Munger Hinsa (violence) LIVE News Updates, Exclusive Photos, Videos : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस फायरिंग एवं एक युवक की मौत के मामले को लेकर गुरुवार को मुंगेर शहर में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित भीड़ ने पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भारी तोड़फोड़ की और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. चुनाव आयोग ने डीएम और एसपी को हटा दिया है. अब स्थिति नियंत्रण में है.
1:54 PM. 30 Oct 201:54 PM. 30 Oct
मुंगेर में वरीय अधिकारियों की निगरानी में अतिरिक्त फोर्स तैनात
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि मुंगेर में चुनाव हो चुका है. स्ट्रांग रूम वहां सील हो चुके हैं. गुरुवार दोपहर तक स्थिति तनावपूर्ण थी, लेकिन कंट्रोल में है. नये डीएम- एसपी पहुंच चुके हैं. वरीय पदाधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही है. अतिरिक्त फोर्स तैनात है. वहां पर अभी केवल विधि व्यवस्था को बनाये रखना है. मुंगेर के आसपास के जो क्षेत्र हैं, जहां चुनाव होना अभी बाकी है, वहां चौकसी बढ़ा दी गयी है. फोर्स सघन कर दिया गया है. सभी निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है.
Munger News: बिहार चुनाव के बीच मुंगेर गोलीकांड पर बवाल, राजनीतिक साजिश या कुछ और?
4:08 AM. 30 Oct 204:08 AM. 30 Oct
मुंगेर में हुई हिंसा के बाद आसपास के जिलों में भी अलर्ट
चुनाव आयोग ने मुंगेर में हुई हिंसा के बाद आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया है. अगले चरण में बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर के विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाने हैं. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.
11:31 PM. 29 Oct 2011:31 PM. 29 Oct
अधिकारियों को कैंप का निर्देश
हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्ती की है. पुलिस मुख्यालय ने कई अधिकारियों को मुंगेर भेजा है. आदेश के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर समेत कई अधिकारी पहुंच चुके हैं. सभी को कैंप करने का आदेश दिया गया है.
11:31 PM. 29 Oct 2011:31 PM. 29 Oct
नए SP-DM के नाम का ऐलान
वैशाली के पूर्व एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो और पूर्व डीएम रचना पाटिल को मुंगेर का नया एसपी और डीएम बनाया गया है.
11:31 PM. 29 Oct 2011:31 PM. 29 Oct
मुंगेर हिंसा पर एक्शन में मनु महाराज
मुंगेर रेंज के डीआईजी मनु महाराज ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है. किसी को बख्शा नहीं जाएगा.
जदयू ने किया फैसले का स्वागत
मुंगेर हिंसा पर चुनाव आयोग की कार्रवाई का जदयू ने स्वागत किया है. जेडीयू नेता डॉ. अजय आलोक ने मुंगेर हिंसा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यह घटना सोची समझी राजनीति का नतीजा है. सरकार बनने के बाद मामले की जांच करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.
10:03 PM. 29 Oct 2010:03 PM. 29 Oct
बिहार में कानून व्यवस्था तार-तार : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नीतीश राज ने बिहार को अराजकता की आग में झोंक दिया है. नीतीश और सुशील मोदी सरकार को एक क्षण भी गद्दी पर बने रहने का अधिकार नहीं है. 72 घंटों में दूसरी बार मुंगेर हिंसा की लपटों में घिर गया है, बिहार की कानून-व्यवस्था तार-तार है.
10:03 PM. 29 Oct 2010:03 PM. 29 Oct
तेजस्वी ने सीएम और डिप्टी सीएम से पूछा सवाल
तेजस्वी यादव ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए पूछा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी इस घटना को लेकर क्या कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘नीतीश कुमार, वो तो राज्य के गृहमंत्री हैं, उनको तो इसकी सूचना मिली होगी ना, वो क्या कर रहे हैं.
10:03 PM. 29 Oct 2010:03 PM. 29 Oct
यहां देखिए मुंगेर हिंसा पर वीडियो स्टोरी
10:03 PM. 29 Oct 2010:03 PM. 29 Oct
पुलिस ने शुरू किया फ्लैगमार्च
मुंगेर में हिंसा को लेकर पुलिस ने फ्लैगमार्च शुरू किया. वहीं एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है.
9:10 PM. 29 Oct 209:10 PM. 29 Oct
अब तक काबू नहीं
मुंगेर घटना पर अब तक काबू नहीं पाया गया है. अब भी भीड़ सड़क पर ही है. हालांकि अभी तक कोई हिंसक घटना सामने नहीं आई है. वहीं आयोग ने इस पूरे मामले में आज शाम तक डीएम और एसपी की नियुक्ति की बात कही है.
8:53 PM. 29 Oct 208:53 PM. 29 Oct
सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर मुंगेर ट्रेंड
सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर मुंगेर ट्रेंड हो रहा है. ये ट्रेंड भारत में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.
8:53 PM. 29 Oct 208:53 PM. 29 Oct
चिराग ने बोला हमला
लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री की तुलना जनरल डायर से की थी. उन्होंने कहा था कि मुंगेर में गोलीबारी और लाठीचार्ज की घटना के लिए कौन जिम्मेदार है? मुख्यमंत्री अब जनरल डायर की भूमिका निभा रहे हैं जिसने जालियांवाला हत्याकांड का आदेश दिया था. मुझे यकीन है कि सीएम इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, इसकी जांच होनी चाहिए.
8:53 PM. 29 Oct 208:53 PM. 29 Oct
तीन थाने पर हमला
मुंगेर हिंसा मामले में तीन थाने पर भीड़ ने हमला किया है. तीनों थाने में भीड़ द्वारा हिंसक प्रदर्शन किया गया और तोड़फोड़ किया गया. हिंसा में एक एएसआई के घायल होने की सूचना आ रही है.
8:53 PM. 29 Oct 208:53 PM. 29 Oct
मुंगेर हिंसा ने भयावह रूप ले लिया
मुंगेर हिंसा ने भयावह रूप ले लिया है. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस फायरिंग एवं एक युवक की मौत के मामले को लेकर गुरुवार को मुंगेर शहर में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित भीड़ ने पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भारी तोड़फोड़ की और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया
8:23 PM. 29 Oct 208:23 PM. 29 Oct
प्रमंडल के आयुक्त को इस घटना की जांच का निर्देश
चुनाव आयोग ने मगध प्रमंडल के आयुक्त को इस घटना की जांच का निर्देश दिया है. रिपोर्ट सात दिन के अंदर सौंपे जाने का निर्देश दिया है.
8:23 PM. 29 Oct 208:23 PM. 29 Oct
शाम तक नए डीएम एसपी की तैनाती
चुनाव आयोग ने मुंगेर के डीएम और एसपी लिपि सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश सरकार को दिया है. आयोग के निर्देश के बाद सरकार ने दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया है।गुरुवार को ही देर शाम तक नए डीएम एसपी की तैनाती की जाएगी.
8:23 PM. 29 Oct 208:23 PM. 29 Oct
कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस ने मुंगेर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर पूछा कि मुंगेर हिंसा निंदनीय है. पर इसके लिए जुम्मेवार कौन आठ लोगों को गोली मारने का जुम्मेवार कौन? माँ दुर्गा के भक्तों को जानवरों से पीटने का जुम्मेवार कौन? साफ़ है, ‘निर्दयी कुमार’ और ‘निर्मम मोदी’!
8:23 PM. 29 Oct 208:23 PM. 29 Oct
जांच के निर्देश
चुनाव आयोग ने मुंगेर घटना पर जांच के आदेश दिया है. आयोग ने पूरे मामले में सात दिन किसी भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है.
8:23 PM. 29 Oct 208:23 PM. 29 Oct
सुबह से ही प्रदर्शन
मुंगेर में विजयादशमी के बाद से ही माहौल गर्म है, लेकिन वोटिंग के कारण कल पूरे दिन मामला शांत रहा. आज मुंगेर में सुबह से ही प्रदर्शन जारी है.
7:45 PM. 29 Oct 207:45 PM. 29 Oct
डीएम और एसपी नपे
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने मुंगेर के डीएम और एसपी को हटा दिया है.
7:40 PM. 29 Oct 207:40 PM. 29 Oct
लिपि सिंह पर निशाना
तेजस्वी यादव ने मुंगेर की एसपी लिपि सिंह की तुलना जनरल डायर से की थी. तेजस्वी ने बुधवार को सवाल उठाते हुए कहा कि जनरल डायर को किसने आदेश दिया, सरकार बताएं
7:40 PM. 29 Oct 207:40 PM. 29 Oct
राजद ने सरकार को घेरा
राजद ने मुंगेर हिंसा पर सरकार को घेरा है. राजद नेता मनोज झा ने कहा कि मुंगेर की ये तस्वीरें बिहार के समकालीन हाहाकार की हालत बयान कर रही है.
7:40 PM. 29 Oct 207:40 PM. 29 Oct
दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड
मुंगेर के जिला पदाधिकारी राजेश मीणा द्वारा एक अधिकारिक बयान जारी कर बताया गया है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए फायरिंग एवं घटित घटना को लेकर मुंगेर मुफस्सिल थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह एवं बासुदेवपुर ओपी के प्रभारी सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
7:40 PM. 29 Oct 207:40 PM. 29 Oct
सड़कों पर उत्पात जारी
भीड़ लगातार अब भी सड़कों पर उत्पात मचा रही है. कई जगहों पर तोड़फोड़ जारी
7:40 PM. 29 Oct 207:40 PM. 29 Oct
भीड़ की मांग
शहर के पूरबसराय ओपी के सामने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया. सैकड़ों की संख्या में भीड़ सड़क पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और मुंगेर के पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को निलंबित करने सहित दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे.
मुख्य बातें
Munger Hinsa (violence) LIVE News Updates, Exclusive Photos, Videos : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुंगेर में पुलिस फायरिंग एवं एक युवक की मौत के मामले को लेकर गुरुवार को मुंगेर शहर में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित भीड़ ने पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भारी तोड़फोड़ की और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. चुनाव आयोग ने डीएम और एसपी को हटा दिया है. अब स्थिति नियंत्रण में है.