Motihari : तुरकौलिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जयसिंहपुर बड़हरवा से छापेमारी कर देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक बड़हरवा गांव का शिवम कुमार है. बताया जाता है कि बड़हरवा गांव में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था, जहां पूजा पंडाल के भीतर एक युवक देसी पिस्टल लेकर घूम रहा है, जिससे लोगों में खौफ पैदा हो रहा था. इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दिया. सूचना पर पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची. पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया. पुलिस ने युवक की तलाशी लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया, जिससे पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि गिरफ्तार युवक से देसी कट्टा के बारे में पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
