Motihari: ट्रेन की चपेट में आने से वार्ड सदस्य के पत्नी की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीता देवी मोतिहारी जाने के लिए मेमो ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रही थीं.

पीपराकोठी . मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेल खंड पर स्थित बंगरी हॉल्ट के समीप गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से कोटवा प्रखंड के बथना पंचायत के सिरसिया गांव निवासी वार्ड सदस्य गणेश प्रसाद यादव की पत्नी सीता देवी (32) की मृत्यु हो गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीता देवी मोतिहारी जाने के लिए मेमो ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रही थीं. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पीपराकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. हालांकि, मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की. सीता देवी अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गई हैं। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है. मुखिया जितेंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >