कैंपस प्लेसमेंट से पहले छात्रों की पूरी तैयारी, मॉक इंटरव्यू से लेकर एचआर राउंड तक सिखाए गए गुर

मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने 2023-27 बैच के बीटेक छात्रों के लिए एक हैंड्स-ऑन प्लेसमेंट तैयारी वर्कशॉप का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों को सातवें सेमेस्टर में शुरू होने वाले कैंपस प्लेसमेंट के लिए व्यावहारिक रूप से तैयार करना था।

Motihari Placement Workshop: मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (एमसीई) के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से 2023-27 बैच के बीटेक छात्रों के लिए आयोजित हैंड्स-ऑन प्लेसमेंट तैयारी वर्कशॉप सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. 20 जुलाई से शुरू हुई इस वर्कशॉप का उद्देश्य सातवें सेमेस्टर में शुरू होने वाले कैंपस प्लेसमेंट से पहले छात्रों को व्यावहारिक रूप से तैयार करना था.

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस पहल से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्लेसमेंट प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी.

प्राचार्य बोले- उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे छात्र

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नवनीत कुमार ने वर्कशॉप की सराहना करते हुए कहा कि यह छात्रों को उद्योग की मांग के अनुरूप तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

उन्होंने कहा कि कॉलेज का लक्ष्य अधिकतम छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन कराना है. आने वाले चरणों में बाहरी विशेषज्ञों, विभिन्न कंपनियों के एचआर अधिकारियों और अन्य संस्थानों के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा.

छात्रों को समझाई गई पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. शैलेश रंजन कुमार ने बताया कि वर्कशॉप में छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई.

उन्हें बताया गया कि कंपनियां पहले रीजनिंग, एप्टीट्यूड, वर्बल एबिलिटी, कोडिंग और डोमेन आधारित लिखित परीक्षा लेती हैं. इसके बाद तकनीकी इंटरव्यू और अंत में एचआर इंटरव्यू के जरिए अंतिम चयन किया जाता है. साथ ही ऑफर लेटर जारी करने की प्रक्रिया से भी छात्रों को अवगत कराया गया.

मॉक इंटरव्यू में मिला वास्तविक अनुभव

वर्कशॉप का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मॉक इंटरव्यू सत्र रहा. इसमें छात्रों को औपचारिक ड्रेसिंग, सही बॉडी लैंग्वेज, इंटरव्यू रूम में प्रवेश करने का तरीका, इंटरव्यूअर का अभिवादन और आत्मविश्वास के साथ जवाब देने का अभ्यास कराया गया.

इस सत्र ने छात्रों को वास्तविक कैंपस इंटरव्यू जैसा अनुभव दिया.

शब्दावली बढ़ाने के लिए अपनाया गया नया तरीका

वर्कशॉप के दौरान हर दिन आधे घंटे का विशेष सत्र अंग्रेजी शब्दावली निर्माण के लिए रखा गया.

छात्रों को प्लेसमेंट में उपयोगी कठिन अंग्रेजी शब्दों को रोचक कहानियों के माध्यम से समझाया गया, जिससे वे उनके अर्थ आसानी से याद रख सके और संबंधित एमसीक्यू प्रश्नों को बेहतर तरीके से हल कर पाए.

शिक्षकों ने बताया उपयोगी प्रयास

मैकेनिकल विभाग के प्रो. आशुतोष कुमार ने कहा कि वर्कशॉप के बाद छात्रों का आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से बढ़ा है.

वहीं ईईई विभाग की प्रो. रश्मि प्रिया ने इसे व्यावहारिक और उपयोगी पहल बताते हुए शब्दावली निर्माण की पद्धति की सराहना की.

सिविल विभाग के प्रो. गौसुल आज़म अंसारी, सीएसई विभाग के प्रो. रवि कुमार और अंग्रेजी विभाग की डॉ. पूजा प्रियदर्शिनी ने भी कहा कि यह प्रशिक्षण छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट की चुनौतियों का सामना करने में काफी मदद करेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >