प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली गयी जल यात्रा

हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को जल यात्रा निकाली गई.

हरसिद्धि . प्रखंड क्षेत्र के हरसिद्धि पकड़िया पंचायत के पकड़िया सेड़ा टोला वार्ड नंबर नौ में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को जल यात्रा निकाली गई. जल यात्रा में करीब 501 कन्याओं ने भाग लिया. जल यात्रा पकड़िया सेडा टोला से शाहमालवा होते हुए तथा बड़ा पकड़िया होते हुए बलुआ घाट पर पहुंची. बलुआ घाट से जल लेकर पुन: जल यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची. मौके पर यज्ञमान सह पूजा अध्यक्ष लालबाबू पटेल, आचार्य दिनेश पांडे, भूमिदाता दिनेश पटेल, अशोक कुमार, दीपक कुमार, मनोज दास, उमेश कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, पुण्यदेव कुमार, उमेश यादव, सुरेश दास, रामचंद्र प्रसाद, प्रेमा प्रसाद, प्रमोद कुमार, विनोद प्रसाद कुशवाहा, जगदीश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जल यात्रा में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >