ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा

राजेपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया स्थित एक ईंट भट्टा से ट्रैक्टर की चोरी कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा.

मधुबन. राजेपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया स्थित एक ईंट भट्टा से ट्रैक्टर की चोरी कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा. सूचना पर पहुंची पुलिस को ट्रैक्टर सहित बदमाश को सौंप दिया.पकड़ाये बदमाश की पहुचान मधुबन थाना क्षेत्र के पुंदर गांव निवासी कृष्णा भगत के रूप में हुई है. हालांकि इस दौरान पकड़ाये बदमाश की अन्य साथी भागने में सफल रहा.घटना को लेकर मधुबन थाना क्षेत्र के घेघवा निवासी राजकुमार चौधरी ऊर्फ बबलू चौधरी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है.बताया जाता है मंगलवार की देर रात ईंट भट्टा से राजकुमार चौधरी का स्वराज ट्रैक्टर चोरी कर बदमाश भाग रहे थे. ट्रैक्टर के स्टार्ट होते ही गार्ड ने हल्ला करने के साथ खदेड़ना शुरू कर दिया.हो हल्ला पर आसपास के लोगों ने पीछा करना शुरू कर दिया.तेतरिया बाजार के पास ट्रैक्टर के साथ एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.राजेपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि मामले पकड़ाये बदमाश से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >