Motihari: ग्राम चौपाल सह मतदाता जागरूकता अभियान शुरू

नुक्कड़ नाटक,संवाद व चर्चा के माध्यम से आम जनता से चुनाव में हर हाल में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया.

Motihari: मोतिहारी. आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए टीम दिव्यांशु भारद्वाज द्वारा बुधवार से एक विशेष अभियान ग्राम चौपाल सह मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत बरदाहां पंचायत से की गयी. नुक्कड़ नाटक,संवाद व चर्चा के माध्यम से आम जनता से चुनाव में हर हाल में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को अपने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. टीडर दिव्यांशु भारद्वाज ने बताया कि जैसे एक पिता अपनी बेटी के कन्यादान से पूर्व योग्य, चरित्रवान, शिक्षित और संस्कारी वर का चयन करता है ताकि उसकी बेटी का भविष्य सुरक्षित रहे, ठीक उसी प्रकार मतदान से पूर्व भी मतदाताओं को अपने प्रत्याशी की छानबीन करनी चाहिए.प्रत्याशी का चयन करते समय यह देखना अत्यंत आवश्यक है कि वह ईमानदार, कर्मठ एवं चरित्रवान हो तथा वह शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे जमीनी मुद्दों पर कार्य करने की नीयत और क्षमता रखता हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Intejarul haq

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >