रामनवमी शोभायात्रा के लिए विहिप एवं बजरंगदल ने की बैठक

राम महोत्सव को सफल बनाने के लिए सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल की बैठक ढाका चैनपुर स्थित ब्रह्म स्थान पर पप्पू चौधरी की अध्यक्षता में हुई.

सिकरहना.राम महोत्सव को सफल बनाने के लिए सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल की बैठक ढाका चैनपुर स्थित ब्रह्म स्थान पर पप्पू चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रामनवमी शोभा यात्रा को धूमधाम से मनाने के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया.तय किया गया कि राम नवमी शोभा यात्रा रक्सा रहीमपुर राम जानकी मंदिर से शुरू हो कर ढाका शहर का भ्रमण करते हुए सिंचाई कॉलोनी में आकर समाप्त हो जाएगी. शोभायात्रा में 51 बहनों को झांसी की रानी बनाकर भगवा झंडा एवं राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी की झांकी के साथ निकाली जाएगी.बैठक में पहुचे विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि भगवान राम हमारे आदर्श एवं मर्यादा पुरुषोत्तम है. संचालन समिति में मुख्य रूप से सत्येन्द्र कुमार सिंह, राजेश तिवारी, पप्पू चौधरी, राज मंगल पटेल, बबलू चौधरी, ओम प्रकाश आर्य, चंदन कुमार,भानू प्रताप सिंह, पिंटू सर्राफ, विजय नारायण, सुरेश सर्राफ, धीरज जायसवाल, चंदन श्रीवास्तव के नामों का चयन किया गया है. बैठक में चंचल कुमार, अरूण मिश्रा, आनंद प्रकाश, पिंटू गुप्ता, धनंजय श्रीवास्तव, विजयनारायण आर्य, छोटन श्रीवास्तव, प्रिस सिह, रूपरंजन सिह, नवल कुमार, सुमन राज, रूपेश कुमार, सुरज कुमार, विनोद कुमार वगैरह सहित अन्य युवाओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

AMRITESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >