Motihari : पटना वाया मोतिहारी-गोरखपुर 20 जून को दौड़ेगी वंदे भारत

20 जून को पटना वाया बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर होते गोरखपुर के लिए वंदे भारत चलेगी.

Motihari : मोतिहारी. आगमी 20 जून को पटना वाया बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर होते गोरखपुर के लिए वंदे भारत चलेगी. जिसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा किये जाने की संभावना है. इसको लेकर रेल खंड के बापूधाम मोतिहारी स्टेशन सहित जगह-जगह ठहराव वाले स्टेशनों पर वंदे भारत ट्रेन का वेलकम होगा. इसको लेकर रेलवे महकमा तैयारी में जुटा है. मोतिहारी में वेलकम कार्यक्रम में सांसद राधामोहन सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि सहित रेल मंडल समस्तीपुर के अधिकारी शामिल होंगे. कार्यक्रम दिन में करीब डेढ़ बजे के आसपास आयोजित होगी. इस कार्यक्रम के दरम्यान ही वंदे भारत एक्सप्रेस का आगमन होगा. रेलवे जोन हाजीपुर के जन संपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गोरखपुर-पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को लेकर अधिसूचना जारी की गयी है. कहा कि रेलवे बोर्ड से ट्रेन के परिचालन को लेकर टाइम टेबल अभी जारी नहीं किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >