वैश्य समाज को आबादी के अनुसार मिलें राजनीतिक हिस्सेदारी:पवन

ढाका के भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने मोतिहारी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज को आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी मिलें.

मोतिहारी. ढाका के भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने मोतिहारी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज को आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी मिलें. साथ ही व्यवसायिक वर्ग के साथ घटित घटनाओं को संकलित कर वरीय पदाधिकारी व सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा. वे पूर्वी चंपारण के नवमनोनीत वैश्य अध्यक्षों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. प्रदेश महामंत्री संजय जायसवाल ने कहा कि अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया जायेगा. मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीमती सिगन्ध स्मृता, युवा जिलाध्यक्ष नीरज सर्राफ आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >