Motihari : मोतिहारी. अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा शाखा पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में रविवार को शहर के बापू प्रेक्षागृह में विश्वकर्मा सामाजिक एकता सह स्वाभिमान जागृति सम्मेलन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छेदीलाल शर्मा व संचालन स्वर्णकार सुधीर कुमार गुप्ता ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद राजेश वर्मा, एमएलसी जीवन सोनी व पूर्वी चंपारण स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित की. सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि राजनीतिक में विश्वकर्मा समाज की मजबूती के लिए हमसभी को एकजुट होना होगा. एमएलसी जीवन सोनी ने कहा कि अपने आप को राजनीतिक व सामाजिक ताकत के रूप में देखना चाहते हैं, तो हमें अपने विश्वकर्मा समाज में लीडर्स पैदा करना होगा. आगत अतिथियों व वक्ताओं के स्वागत स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने की. कार्यक्रम में बलिया,देवरिया, दरभंगा, वैशाली, सीवान, गोपालगंज, बगहा सहित बिहार के कोने-कोने से वक्ताओं ने भाग लिया. जिन्होंने मंच के माध्यम से समाज की मजबूती को ले अपने-अपने विचार रखे. कार्यक्रम को सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता गौरी शंकर शर्मा,अधिवक्ता रामबदन विश्वकर्मा, विक्रांत विश्वकर्मा, हरि नारायण शर्मा, डॉ उमेश चंद्र शर्मा, पारस लाल विश्वकर्मा, प्रो. अमिताथ रंजन ने संबोधित किया. मौके पर अन्य आगत अतिथियों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
